उरई, मार्च 22 -- जालौन। जिला मुख्यालय उरई स्थित स्टेडियम में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 63 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने कौशल, तकनीक और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान जूडो खिलाड़ियों ने मैट पर दांव-पेच, संतुलन और फुर्ती का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हर मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा, जहां खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत और तकनीक का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में डीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र मनीष, संकेत सिंह, नरेन्द्र, मयंक, सौरभ सिंह, संजय सिंह, चंदन, अभिषेक, अनुज, अमन, शशांक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट स्थान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.