जूडो चैंपियनशिप में आरएसडी एकेडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
मुरादाबाद, अगस्त 18 -- ग्रेटर नोएडा में 14 से 18 अगस्त तक सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन-1 जूडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में मोहम्मद काशिफ ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं मान्या शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। तनिरिका वर्मा, कार्तिक जटवानी, गुनी चौधरी और ख्याति सिंह ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर मोहम्मद काशिफ और मान्या शर्मा का चयन हरियाणा में आयोजित होने वाली आगामी सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर आरएसडी समूह के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा तथा प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने खिलाड़िय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.