धनबाद, मई 4 -- धनबाद के बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एक दिवसीय गतका एवं जूडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन तथा खेलों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षकों से खेलों की बारीकियां सीखीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा थे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की तथा खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर बल दिया। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। भविष्य में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को एक उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां से हमारे खिलाड़ी राज्य एवं...