जूडो के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल
जौनपुर, सितम्बर 5 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मंडलीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में तीन सितंबर को हुआ। जिसमें गौराबादशाहपुर के चार खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीत कर जनपद के नाम रोशन किया है। इन चारों खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी किया गया। गोल्ड मेडल जितने वाले खिलाड़ियों में सुचिता राय पुत्री दीपक राय, सिद्धि निषाद पुत्री सुदर्शन निषाद, अप्सरा मिश्रा पुत्री रामानंद मिश्र और प्रिंस प्रजापति पुत्र रामकेश प्रजापति शामिल हैं। कोच संजय पाल ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी सहारनपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- दोआबा के दर्जनभर खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक यह भी पढ़ें- Varanasi News: जूडो में वाराणसी ने जीते स्वर्ण पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.