मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औराई में स्कूल संचालक से प्रेम विवाह करने वाली शिक्षिका ने एसकेएमसीएच में जूडिशियल मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) भवेश चंद्र के समक्ष बुधवार को बयान दर्ज कराया। उसके बयान को लिफाफे में सीलबंद रखा गया है। इससे पहले मामले की आईओ सह औराई थाने की दारोगा हेमलता कुमारी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इसमें कहा गया है कि शिक्षिका का सिजेरियन से प्रसव हुआ है। वह इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती है। ऐसी स्थिति में बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में उपस्थित होने में उसे परेशानी है। इसके लिए एसकेएमसीएच जाकर उसका बयान दर्ज कराने के लिए न्यायिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने की सीजेएम से प्रार्थना की गई। सीजेएम ने न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी भवेश चंद्र को शिक्षिका का बयान दर्ज करने के लिए प्रतिनियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.