जूठा भोजन देकर लैट्रीन के डिब्बे का पिलाते थे ससुराली, लेखपाल पति समेत चार पर केस दर्ज
फतेहपुर, जुलाई 18 -- खागा। नगर की एक विवाहिता ने अपने लेखपाल पति समेत ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक ससुरालीजन उसे जूठा भोजन देकर जबरन लैट्रीन के डिब्बे में पानी पिलाते है। पुलिस ने राजस्व विभाग में तैनात लेखपाल पति, सास, ननद और ननदोई समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। गढ़ी मोहल्ले की मोनी सिंह ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले प्रांजुल उर्फ सनी सिंह के साथ 14 फरवरी 2020 को शादी हुई थी। पति वर्तमान में लेखपाल के पद पर तैनात है। पीड़िता के मुताबिक उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में करीब 35 तोला सोने के जेवरात, कार, डेढ़ kilo चांदी और 13 लाख रुपये नकद समेत कीमती घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही लेखपाल पति, सास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.