कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। हनुमंत विहार के योगेंद्र विहार खाड़ेपुर स्थित जूट कारखाने में रविवार देर शाम आग लग गई। लपटें देख आसपास के लोगों ने कारखाना मालिक और यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही सबमर्सिबल पंप की मदद से पानी डालकर आग को बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। प्रयागनारायण शिवाला निवासी संजय गुप्ता ने योगेंद्र विहार खाड़ेपुर में रविप्रकाश गुप्ता का मकान किराए पर लेकर कारखाना बना रखा है, जिसमें जूट के बोरे बनाए जाते हैं। संजय के मुताबिक रविवार शाम को कारखाना बंद करके घर चले गए। करीब एक घंटे बाद पड़ोस में रहने वाले महेंद्र सिंह ने उन्हें कारखाने में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो पड़ोस के लोग सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर आग को बुझाने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.