चम्पावत, जून 9 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में आरसेटी की ओर से 14 दिनी जूट उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। शुभारंभ लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल ने किया। उन्होंने कहा कि जूट के विभिन्न उत्पादों से स्वरोजगार हासिल किया जा सकता है। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने कहा कि बाजार में पर्यावरण अनुकूल जूट उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रशिक्षण से लोगों को लाभ मिल सकेग। आयोजन मे संस्थान के फैकल्टी प्रकाश जोशी, विजय लडवाल, राजेश पन्त और छवि दत्त पाण्डेय ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...