गढ़वा, जनवरी 12 -- गढ़वा। सामाजिक सहभागिता और प्रशासनिक समन्वय से संचालित आइये खुशियां बांटें अभियान के तहत रविवार को यह कार्यक्रम जूटी गांव में आयोजित किया गया। यहां निवास कर रहे प्रवासी मजदूर परिवारों के बीच पहुंचकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक गर्म वस्त्र उपलब्ध कराए गए। कठिन परिस्थितियों में रह रहे इन परिवारों के लिए स्वेटर, जैकेट, शॉल, कंबल एवं अन्य ऊनी कपड़े पाकर चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। बच्चों की मुस्कान और बुजुर्गों के शब्दों में दिखा आभार इस अभियान की सार्थकता को दर्शा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन अलग-अलग वंचित और श्रमिक बस्तियों में पहुँचकर यह संदेश दे रहा है कि प्रशासन और समाज मिलकर ही किसी भी सामाजिक चुनौती का बेहतर समाधान कर सकते हैं। अभियान का उद्देश्य है कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.