कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। जुहारी देवी पीजी कॉलेज कैनाल रोड में 4 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन प्रादेशिक सेवायोजन विभाग कर रहा है। रोजगार मेले में देश की कई नामचीन कंपनियां पहुंच रहीं हैं। 850 पदों पर नौकरी पाने का मौका है। सहायक निदेशक सेवायोजन उज्जवल सिंह ने बताया कि हाईस्कूल से परास्नातक, आईटीआई व डिप्लोमा पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...