जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जुस्को स्कूल साउथ पार्क में जेम फाउंडेशन ने शनिवार को एआई पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया। इसमें फाउंडेशन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों और कॉलेज के लगभग 270 शिक्षकों, प्रिंसिपलों, वाइस-प्रिंसिपलों और कोऑर्डिनेट शामिल हुए। इसका विषय एआई को समझना (डिमिस्टिफ़ाइंग एआई) था। इस पहल की परिकल्पना जेम फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी रुचि नरेंद्रन ने की थी। उनका उद्देश्य एक ऐसे कुशल मानव संसाधन का निर्माण करना है, जो डिजिटल बदलावों के प्रति जागरूक हो और भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार रहे। सेमिनार का नेतृत्व टाटा स्टील के चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर जयंत बनर्जी और चीफ एआई ऑफिसर सौम्य बोस ने किया। विशेषज्ञों ने शिक्षा में एआई की भूमिका पर गहन चर्चा की। उन्होंने एआई को प्रतिद्वंद्वी के बजाय सहयोगी उपकरण मानकर अपनाने पर जोर दिया। ...