आदित्यपुर, मई 23 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर, गम्हरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत और सुरक्षा से जुड़ी अच्छी खबर है। रामकृष्ण फाउंडेशन (रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड की सीएसआर इकाई) ने समाजहित में पहल करते हुए कांड्रा टोल प्लाजा से खरकाई ब्रिज तक सड़क प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।

स्ट्रीट लाइट की स्थापना स्ट्रीट लाइट के लिए टाटा स्टील यूटिलिटीज सर्विसेज द्वारा (जुस्को) द्वारा बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर पूर्व में जेएआरडीसीएल द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट को छोड़कर शेष आवश्यक स्थानों पर रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड द्वारा जुस्को के पावर सप्लाई सहयोग से नई स्ट्रीट लाइट स्थापित की जा रही हैं। यह सड़क क्षेत्र के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां अंध...