जुल्म के खिलाफ समाज में एकता जरूरी : अब्दुल्लाह
मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जुल्म के खिलाफ समाज में एकता जरूरी है। लोग जुल्म का आगे बढ़कर प्रतिकार करें तो जुल्मी को भागना पड़ेगा। यह बातें शनिवार को माड़ीपुर स्थित एक होटल के सभागार में 'फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस' की मुजफ्फरपुर इकाई गठन को लेकर हुई बैठक में फोरम के अध्यक्ष एवं रिटायर डीआईजी मो. अब्दुल्लाह ने कही।कहा कि समाज की संवेदनशीलता खत्म हो रही है। किसी कमजोर पर अत्याचार होता है तो लोग मूंह ताकते रह जाते हैं। इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। बैठक में मुजफ्फरपुर जिला इकाई के गठन पर विस्तार से चर्चा हुई। जल्द ही जिलास्तर पर कमेटी का गठन करने की घोषणा की जाएगी। मौके पर लखनदेव प्रसाद सिंह, डॉ. मो. साजिद खान, राना रंजीत सिंह, अधिवक्ता नफीसुज्जोहा, एमक्यू. जौहर, मो. मसीर आलम, शाहिद कमाल, नसीम अख्तर, कैसर आलम आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.