जुलूस वापसी के दौरान दो अखाड़ों में रोड़ेबाजी, 30 पर एफआईआर
मधुबनी, जून 25 -- मधेपुर, निज संवाददाता।मधेपुर न्यू बस स्टैंड में बुधवार देर शाम मोहर्रम जुलूस वापसी के समय भीमपुर और खजुरा गांव के दो अखाड़ों के बीच हल्की रोड़ेबाजी और पत्थरबाजी हुई। घटना में दोनों पक्ष के कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले में हुड़दंग मचाने वाले नौ नामजद तथा 20 से 21 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद गुरुवार को मधेपुर थाना परिसर में मोहर्रम को शांतिपूर्ण व सद्भाव के माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने क्षेत्र के 37 लाइसेंसी अखाड़ों के उस्तादों संग बैठक की। यह भी पढ़ें- मोहर्रम आज : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर होगी कठोर कार्रवाईबैठक में मौजूद रहे कई थानों के पुलिस अधिकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.