रांची, मार्च 17 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को लेकर मंगलवार को तोरपा थाना में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ पूजा बिन्हा ने कहा कि आपसी भाईचारगी के साथ सभी मिलजुल कर त्योहार मनाएं। अफवाह पर ध्यान न दें। दूसरी जगहों पर होनेवाली किसी घटना की प्रतिक्रिया तोरपा में व्यक्त न करें। जुलूस लाइसेंस के आधार पर निर्धारित मार्ग से निकालें। थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने कहा त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और भ्रामक पोस्ट शेयर नहीं करने के लिए कहा। प्रमुख रोहित सुरीन ने कहा कि आपसी भाईचारगी के साथ सभी मिलजुल कर त्योहार म...