जुलूस रोकने के लिए पांच स्थानों पर की गई 'फौलादी' बैरिकेडिंग
रांची, अगस्त 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा घेराव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने धुर्वा इलाके में कड़ी किलेबंदी कर पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों द्वारा सोमवार को निकाले जाने वाले जुलूस को रोकने के लिए नई विधानसभा से एक से डेढ़ किलोमीटर पहले ही कंटीले तार से बैरिकेडिंग की गई है। पुरानी विधानसभा से लेकर नई विधानसभा तक करीब पांच स्थानों अभेद्य फौलादी बैरिकेडिंग हुई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात हैं। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि आंदोलनकारियों को किसी भी हाल में बैरिकेडिंग पार न करने दिया जाए। विद्यार्थियों के प्रदर्शन और जुलूस को देखते हुए कचहरी चौक से लेकर नई विधानसभा परिसर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.