मुंगेर, मार्च 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को राम नवमी के अवसर पर निकली भव्य शोभा यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। जुलूस में शामिल राम और हनुमान भक्तों की टोली चिलचिलाती धूप के बावजूद उत्साह से लबरेज नजर आई। इस दौरान कॉलिंस इंटरनेशनल विद्यालय, जमालपुर की ओर से लगाए गए सेवा शिविर ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। शिविर में ठंडा पेयजल, शरबत एवं फ्रूटी का वितरण किया गया, जिससे भक्तों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिली। सेवा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी लाल मोहन गुप्ता उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के संस्थापक उमेश सिंह एवं डायरेक्टर पंकज कुमार सिंह भी मौजूद थे। सभी अतिथियों ने सेवा कार्य में जुटे युवाओं और विद्यालय परिवार की सराहना की। लाल मोहन गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य न क...