बस्ती, फरवरी 3 -- नगर बाजार (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के नगर थानांतर्गत नगर बाजार में गुरु रविदास जयंती की झांकी के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ शरारती तत्वों ने विवाद शुरू कर दिया। झांकी में वीडियो बनाए जाने से मना करने पर भड़के मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से मारापीटा। मारपीट में एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई, जबकि चार लोग घायल हो गए। विवाद में कुछ अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 112 के साथ थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मोके पर पहुंच गए और विवाद को शांत कराया। इस संबंध में पूछने पर बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि रविवार की रात नगर बाजार (दक्षिण टोला) के पास से गुरु रविदास जयंती की झांकी निकल रही थी। इसी दौरान कुछ अराजकतत्व झांकी में वीडियो बनाने लगे। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.