औरंगाबाद, मार्च 17 -- ईद-उल-फितर और रामनवमी को लेकर हसपुरा थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार और बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा किया और दिशा-निर्देश की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि जुलूस में डीजे बजा तो जुलूस में शामिल होने वाले सभी पर एफआईआर होगा। दोनों त्योहार में अलर्ट होकर काम करना है। हसपुरा बाजार, चहुंटा, पचरुखिया, नरसन, पीरु में 27 मार्च और बघोई में 28 मार्च को जुलूस निकलेगा। इसके लिए हर जगह मजिस्ट्रेट और फोर्स तैनात रहेंगे। बघोई गांव में चैती एकम से 28 मार्च तक तैनात रहेंगे। यहां वनदेवी मंदिर में एकम से कलश स्थापना होती है और शाम में आरती का आयोजन होता है। थानाध्यक्ष ने बघोई पूजा कमेटी को अपना स्वयंसेवक भ...