गढ़वा, मार्च 18 -- कांडी, प्रतिनिधि। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को रामनवमी, ईद और सरहुल को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अंचलाधिकारी राकेश सहाय की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने स्पष्ट किया कि इस बार जिला प्रशासन डीजे को लेकर बेहद सख्त है। किसी भी जुलूस में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन पूरे जुलूस पर ड्रोन कैमरे से पैनी नजर रखेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र से होने वाली किसी भी दुर्घटना की सीधी जिम्मेदारी संबंधित कमेटी के पदाधिकारियों की होगी।प्रशासन ने निर्देश दिया है कि जिस भी गांव से रामनवमी का जुलूस निकलना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.