मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत के पीपरा में अष्टयाम की समाप्ति के बाद शुक्रवार शाम निकाली गई शोभायात्रा के दौरान डीजे को लेकर विवाद हो गया। मणिकपुर चौक के पास कुछ युवक डीजे की आवाज तेज करने को लेकर आपस में बहस करने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के साथ जुलूस में शामिल युवकों ने बहसबाजी की। इसके बाद पुलिस ने रथ समेत जुलूस में शामिल कई वाहनों को जब्त कर थाने ले आई। पूजा समिति के दर्जनों लोग थाना पहुंचकर वाहनों को छोड़ने की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने हिदायत देते हुए वाहनों को छोड़ दिया। इस बीच पुलिस ने समिति के कुछ लोगों को थाने पर रोक लिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद सभी को मुक्त कर दिया गया। इसके बाद शोभायात्रा पुनः थावेवाली मंदिर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...