कौशाम्बी, जून 27 -- बिना आज्ञा के मुहर्रम का जुलूस निकालकर रास्ता जाम करने और चायल चौकी प्रभारी से अभद्रता करने के मामले में पिपरी पुलिस ने 31 लोगों पर मुकदमा कायम किया है। छह नामजद और 20-25 अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं। वादी मुकदमा खुद चायल चौकी इंचार्ज हैं। वीडियो फुटेज देखकर अज्ञात अभियुक्तों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। चायल चौकी प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि 25 जून की सुबह स्थानीय कस्बे के हजरतगंज मोहल्ले में बिना इजाजत मुहर्रम का जुलूस निकाला गया था। इसकी वजह से रास्ता जाम हो गया था। सूचना पर वह हमराही जितेंद्र गौतम के साथ मौके पर गए थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News अररिया: मुहर्रम जुलूस पर पथराव, मामले की पुलिस व एसएसबी ने शुरू की जांच रास्ता बहाल करने के लिए कहने पर आयोजन कमर मेंहदी व जुलूस में शामिल नसीमुल हसन, अली मेंहदी, अख...