जुलूस में अराजकता फैली तो कठोर कार्रवाई
ललितपुर, मार्च 31 -- बानपुर। दो अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जुलूस को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से सहयोग मांगा और यह भी कहा कि गड़बड़ी पर कठोर कार्रवाई होगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। डीजे पर केवल धार्मिक गीत ही बजाएं। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने सभी से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए अपील की। जुलूस के दौरान अगर कोई अराजकता फैलता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। जुलूस में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जिससे विधि-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.