जुलूस मार्ग में महिला के गले से सोने की चेन छीन बदमाश फरार
हजारीबाग, मार्च 29 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर में पुलिस की कड़ी चौकसी के बावजूद स्नैचर और पॉकेटमार सक्रिय रहे। कई लोगों की पॉकेटमारी हुई। वहीं जुलूस देखने आई एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित महिला ने एसपी को आवेदन देकर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की है। छिनतई की शिकार हुई महिला संगीता दांगी, पति लखेंद्रा नेपाल दांगी जबरा के शिवनगर कॉलोनी की रहने वाली है। उसने बताया कि 29 मार्च को सुबह लगभग 6:00 बजे रामनवर्मी के अवसर पर झंडा चौक, पत्रकार गैलरी के सामने उपस्थित थी। उसी दौरान भारी भीड़-भाड़ का लाभ उठाकर अज्ञात बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन लगभग 15 से 17 ग्राम मूल्य लगभग तीन लाख पचास हजार रुपए झपट्टा मारकर फरार हो गए। घटना अचानक होने के कारण वह बदमाशों को न देख पाई और न ही पकड़ सकी। इस संबंध म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.