जुलूस मार्गों पर लगे 175 सीसीटीवी कैमरे,ड्रोन से होगी निगरानी
संतकबीरनगर, जून 23 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। मोहर्रम के जुलूस मार्गों पर 175 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इसमें कोतवाली खलीलाबाद में 80,दुधारा में 08,धनघटा में 10,महुली में 07,मेंहदावल में 39, बखिरा में 21,बेलहर कला में 04 और धर्मसिंहवा में 06 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जुलूस के दो घंटे पहले ही ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इतना ही नहीं बगैर पुलिस ड्यूटी के कोई जुलूस नहीं होगा। इसके साथ ही रूटटॉप और बॉक्स फार्मेशन में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगेगी। मोटरसाइकिल पुलिस पार्टी भी होगी, जो संकरी गलियों में जहां चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे, वहां जुलूस के साथ जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मित्रों की मदद तो ली जा रही है, साथ में मोहर्रम पर्व में खलल डालने वाले अराजकों को चिन्हित कर शांतिभंग की कार्रवाई तेज कर दी गई है। यह भी पढ़ें- ड्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.