जमशेदपुर, मार्च 16 -- रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने मानगो क्षेत्र की विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, पेयजल की उपलब्धता तथा जुलूस मार्गों की सफाई से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने बताया कि रामनवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, इसलिए बेहतर व्यवस्था आवश्यक है। मेयर सुधा गुप्ता ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि नगर निगम की ओर से मानगो क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जुलूस मार्गों और मंदिरों के आसपास सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार पानी के टै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.