अल्मोड़ा, फरवरी 27 -- पीपलधार और जमनिया में गुरुवार शाम उत्तराखंड क्रांति दल ने जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ आक्रोश जताकर गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग की। इसके अलावा सभा कर लोगों को यूकेडी की सदस्यता भी दिलाई। उत्तराखंड क्रांति दल ने पीपलधार शिव मंदिर से जमनिया तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। गैरसैंण को बजट सत्र में स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग की। इसके बाद जमनिया में हुई सभा में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि उक्रांद सत्ता में आते ही गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करेगा। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने युवाओं से विधानसभा घेराव के लिए नौ फरवरी को चौखुटिया-गैरसैंण व कर्ण प्रयाग-गैंरसैंण मार्ग में पहुंचने की अपील की। यहां प्रधान जमनिया कमला देवी, जगदीश रौतेला, गुड्डी देवी, भगवत मेहरा, प्रेमा देवी, पान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.