अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नीट की परीक्षा रद होने के विरोध में बुधवार को मैरिस रोड से जुलूस निकालकर कचहरी जा रहे कांग्रेसियों की सेंटर प्वाइंट पर पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों को सेंटर प्वाइंट से आगे नहीं जाने दिया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने सेंटर प्वाइंट पर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसी नीट की परीक्षा रद होने का विरोध कर रहे थे। मैरिस रोड धर्मपुर कोर्टयार्ड से कांग्रेसी जुलूस की सकल में आगे बढ़ने लगे। सेंटर प्वाइंट पर पहुंचते ही पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकना चाहा। यह भी पढ़ें- जुलूस निकाल रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक लेकिन कांग्रेसी कचहरी जाने की जिद पर अड़ गए। इससे वहां पर कांग्रेसियों व पुलिस के ब...