फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 20 -- नवाबगंज। नगर पंचायत की बदहाल व्यवस्थाओं और जनसमस्याओं के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज और नगर सभासदों ने मोर्चा खोल दिया। यह भी पढ़ें- जुलूस निकालकर किसानों ने दिया धरना समाधान की उठाई आवाजप्रदर्शन का आयोजन भाकियू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों के साथ नगर में जुलूस निकाला और नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने वर्तमान चेयरमैन पर जन-अपेक्षाओं पर खरा न उतरने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार को नगर की समस्याओं पर खरी-खोटी सुनाई। यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रमुख मांगें शास्त्री नगर वार्ड-8 के तालाब की सफाई और जलभराव से मुक्ति। तालाबों से अतिक्रमण हटान...