पीलीभीत, जून 7 -- पीलीभीत। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में देरी और वर्षों से बंद पड़ी मझोला चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने हाईवे पर एकत्र होकर जुलूस निकाला और गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास पहुंचकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान सटीक जवाब मिलने के पर हटने को तैयार थे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। शाहजहांपुर के कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में किसान टनकपुर हाईवे पर नेहरू पार्क के समीप एकत्र हुए। करीब एक हजार से अधिक किसान जुलूस निकालते हुए गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के जनसंपर्क कार्यालय से होते हुए उनके आवास पर पहुंच गए। रास्ते भर क...