समस्तीपुर, जून 22 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना परिसर में सोमवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सुनील कुमार ने की। बैठक में दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोग, अखाड़ा समिति के सदस्य व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बीडीओ ने सभी से अपील कि की सौहार्द वातावरण में मोहर्रम पर मनाए। ताजिया जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए और जुलूस के मार्गों और समय का शक्ति से पालन करें। डीजे और तेज आवाज वाले साउंड पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध रहेगा। अफवाह फैलाने वालों पर करी कार्रवाई होगी। इस क्रम में सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों को आस्वस्थ किया कि क्षेत्र में दोनों समुदायों के बीच वर्षों से कायम भाईचारगी को अक्षुण्ण रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व के दौरान डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि संवेदनशील इ...