मधुबनी, जून 26 -- मधेपुर,निज संवाददाता। शांति व सद्भाव के माहौल में ताजिया जुलूस निकाले जाने को लेकर शुक्रवार अपराह्न मधेपुर प्रखंड मुख्यालय की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। यह पैदल फ्लैग मार्च मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकाला गया। पैदल फ्लैग मार्च मधेपुर थाना परिसर से निकली। फ्लैग मार्च प्लस टू जवाहर उच्च विद्यालय मधेपुर के सामने की सड़क होते हुए पुरानी बस स्टैंड पहलाम स्थल तक निकाली गई। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर सौहार्द की मिसाल, शांतिपूर्ण माहौल में निकले ताजिया जुलूसशांति और सद्भाव की अपील एसपी योगेंद्र कुमार ने लोगों से शांति व सद्भाव के माहौल में मोहर्रम पर्व मनाने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी योगेंद्र कुमार ने मधेपुर पुरानी बस स्टैंड स...