जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरे से करें निगरानी
गाजीपुर, जून 18 -- सादात। आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार की शाम जखनियां एसडीएम अतुल कुमार और सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने भारी पुलिस बल के साथ सादात नगर क्षेत्र का भ्रमण किया और जुलूस मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों, साफ-सफाई, बिजली के लटकते तारों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पिछले वर्षों में जुलूस के दौरान हुई घटनाओं को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने छतों पर तैनाती और ड्रोन कैमरे से निगरानी की भी तैयारी की है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर जुनावई थाने में पीस कमेटी की बैठक, एएसपी-सीओ ने किया पैदल मार्च सीओ ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.