पलामू, मार्च 11 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले की छतरपुर थाने में पुलिस इंस्पेक्टर द्वारिका राम की अध्यक्षता में रामनवमी पूजा अखाड़ा समिति के साथ बुधवार को हुई बैठक में शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने पर सख्ती से मनाही की गई। सार्वजनिक रूप से सभी को जानकारी दी गई की पूरे राज्य में हाई कोर्ट के निर्देशानुसार रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने को लेकर प्रतिबंध जारी किया गया है। अगर इस दौरान कहीं से भी डीजे बजाने की सूचना प्राप्त होती है तो वह सीधे तौर पर इसे न्यायालय के आदेश की अवमानना होगी। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि छतरपुर शहर क्षेत्र के किसी भी अखाड़ा समिति को जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्णतः रोक लगाने की कार्ययोजना बनानी होगी। बैठक में सभी अखाड़ा समिति के उपस्थित सदस्यों ने जुलूस में डीजे नहीं बजने को लेकर सहमति जताते हुए संचिका पर हस्ताक्षर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.