पलामू, मार्च 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामनवमी जुलूस के दौरान साउंड सिस्टम में लगे डीजी जनरेटर में अचानक आग लग गई। करीब 25 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। बाद में पुलिस प्रशासन के सहयोग से भीड़भाड़ वाले की इलाके से हटकर कोयल नदी किनारे ले जाकर अग्निशमन दस्ता के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर में मोहन सिनेमा हॉल के समीप भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई थी जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिस के सहयोग से उसे कोयल नदी किनारे ले जाया गया जहां अग्निशमन दस्ता के सहयोग से आप पर काबू पाया गया। यह साउंड जेलहाता चौक के समीप एक पूजा क्लब द्वारा निकाला गया था। उपस्थित लोगों के अनुसार बिजली आपूर्ति के लिए रांची से डीजी जनरेटर मंगाया गया था। जुलूस छहमुहान की ओर बढ़ रहा था, तभी मो...