शाहजहांपुर, मार्च 3 -- होली और लाट साहब के जुलूस को देखते हुए शहर में बिजली निगम की टीम दिनभर मरम्मत कार्य में जुटी रही। बहादुरगंज और चौक समेत अन्य इलाकों में लटके और ढीले बिजली तारों को ठीक किया गया। जुलूस मार्ग पर विशेष रूप से निरीक्षण कर संभावित जोखिम वाले स्थानों को चिन्हित कर दुरुस्त किया जा रहा है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार देर शाम तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...