जुलूस-ए-अलम में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
नैनीताल, जून 24 -- नैनीताल, संवाददाता। मुहर्रम के मौके पर शहर में जुलूस-ए-अलम निकाला गया। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लाए गए अलम शामिल किए गए। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में शिरकत कर हजरत इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश की।जुलूस रॉयल होटल से शुरू होकर इंदिरा मार्केट और बड़ा बाजार होते हुए रजा क्लब पहुंचा। इस दौरान पूरे रास्ते श्रद्धा और अकीदत का माहौल बना रहा। जुलूस के समापन के बाद रजा क्लब में जिक्र-ए-हुसैन की महफिल आयोजित की गई। महफिल की शुरुआत नातिया कलाम और मनकबत से हुई। इसके बाद शान अहमद ने हजरत इमाम हुसैन के जीवन, उनके त्याग और कुर्बानी पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- मुहर्रम की छोटी चौकी पर उमड़ा अकीदतमंदों का जनसैलाब उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन का जीवन इंसानियत, सत्य और बलिदान की मिसाल है। कार्यक्रम के अंत में सलात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.