जमशेदपुर, मार्च 25 -- रामनवमी एवं चैती छठ पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बैठक की। इसमें सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों एवं आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी जुलूस, शोभायात्रा रूट और विसर्जन घाटों का संयुक्त सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली के झुके तार व निर्माण सामग्री को सड़क से हटाने, जरूरी होने पर बैरिकेडिंग करने, वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था करने, जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय करने के निर्देश दिये।उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.