जुलूपुर में परीक्षित प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
औरैया, मई 19 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम जुलूपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को परीक्षित प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा वाचक आचार्य रामनरेश पाण्डेय ने राजा परीक्षित के जीवन, धर्म पालन, श्राप प्राप्ति और अंतिम समय में श्री शुकदेव मुनि से भागवत कथा श्रवण के प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। कथा के दौरान आचार्य ने बताया कि राजा परीक्षित ने मृत्यु से पूर्व सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर मोक्ष प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति, सत्संग और धर्म के मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है। कथा सुनते समय श्रद्धालु भावुक हो उठे और पूरा पंडाल "हरे कृष्ण, हरे राम" के जयघोष से गूंज उठा। कथा वाचक ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए और ईश्वर भक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.