हजारीबाग, मार्च 28 -- दारू प्रतिनिधि दारू में रामनवमी की रात्रि निकले जुलुस मे दो जुलुस के युवाओं के बीच झड़प हो गयी। जिसके बाद इरगा निवासी युवक गुलाब साव पर कुछ युवाओं ने चाकू से पेट पर हमला कर दिया। जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चाकुबाजी की इस घटना मे युवक के पेशाब की थैली फट गयी है और किडनी मे भी कुछ समस्या आयी है जबकि उसके शरीर मे चाकु बाजी मे अन्य जगहों पर वार किया गया है।घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल हज़ारीबाग ले जाया गया जहां उसकी गंभीर को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। जुलुस मे हुई इस तरह कि घटना से लोग आश्चर्यचकित और हैरान है। इस मामले मे अबतक कोई मामला दर्ज करने के लिए आवेदन नही दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.