नई दिल्ली, जुलाई 9 -- July 2026 Astro Event: जुलाई 2026 ज्योतिष के लिहाज से खास माना जा रहा है। इस महीने आकाश में ग्रहों की ऐसी स्थिति बनने वाली है, जिस पर दुनियाभर के कई ज्योतिषियों की नजर है। इस दुर्लभ ग्रह विन्यास को 'बारबॉल्ट बास्केट' कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे सामान्य ग्रह योग से अलग माना जाता है, क्योंकि इसमें कई धीमी गति से चलने वाले ग्रह एक खास स्थिति में दिखाई देते हैं। ऐसे योग बार-बार नहीं बनते। यही वजह है कि जुलाई 2026 का यह ग्रह योग चर्चा का विषय बना हुआ है।क्या है बारबॉल्ट बास्केट? बारबॉल्ट बास्केट कोई ग्रह नहीं, बल्कि ग्रहों की एक विशेष स्थिति का नाम है। जब गुरु, यूरेनस, नेपच्यून और प्लूटो जैसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह एक खास ज्यामितीय क्रम में आते हैं, तो कुंडली में बनने वाली आकृति टोकरी यानी बास्केट जैसी दिखाई ...