नई दिल्ली, अगस्त 13 -- भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने जुलाई 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की डोमेस्टिक सेल में जबर्दस्त ऐनुअल ग्रोथ हुई है। जुलाई में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 34.3% बढ़कर 4,57,810 यूनिट हो गई। वहीं, थ्री-व्हीलर्स की बिक्री 33.4% बढ़कर 92,560 यूनिट और टू-व्हीलर्स की बिक्री 22.6% बढ़कर 19,23,483 यूनिट पहुंच गई। इन कैटेगरी में टोटल प्रोडक्शन 33,70,958 यूनिट रहा।34% बढ़ी कारों की बिक्री जुलाई 2025 में 3,40,772 पैसेंजर व्हीकल बिके थे, जो जुलाई 2026 में बढ़कर 4,57,810 यूनिट हो गए। हालांकि, SIAM के डीटेल्ड कंपनी-लेवल आंकड़ों में कुछ कंपनियों का डेटा उपलब्ध नहीं है। इसमें BMW, Mercedes-Benz, JLR और Volvo Auto ...