नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली। देश के सात प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर के दौरान मकानों की बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर एक लाख इकाई से अधिक हो गई। मुंबई महानगर क्षेत्र, बेंगलुरु और हैदराबाद में मजबूत मांग इसकी मुख्य वजह रही। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी अनारॉक के अनुसार, मूल्य के लिहाज से जुलाई-सितंबर के दौरान कुल बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 1.52 लाख करोड़ रुपये थी। गौरतलब है कि रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी 'प्रॉपइक्विटी' ने पिछले सप्ताह कहा था कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई रह गई । यह भी पढ़ें- कारों की ऐसी डिमांड भारत में पहले कभी नहीं देखी, पिछले 11 में से 9 महीने में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...