नई दिल्ली, अगस्त 8 -- अगले कुछ दिनों में नई हैचबैक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट-सेलिंग हैचबैक में से एक स्विफ्ट पर अगस्त, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) पर अधिकतम 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। स्विफ्ट की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकते हैं कि बीते महीने इसे 21,538 लोगों ने खरीदा है। आइए जानते हैं स्विफ्ट के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।डिजाइन और फीचर्स नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट का लुक काफी स्पोर्टी और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में नई ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और बूमरैंग-शेप के डीआरएल (DRLs) दिए ग...