नई दिल्ली, जुलाई 5 -- भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है। इनमें मारुति सुजुकी वैगनआर, स्विफ्ट और ऑल्टो K10 जैसी कारें शामिल हैं। अगर मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) की बात करें तो जून, 2026 में इसे 15,215 लोगों ने खरीदा। इस तरह स्विफ्ट देश की टॉप-10 बेस्ट-सेलिंग कारों की लिस्ट में छठे नंबर पर रही। अब गुड न्यूज यह है कि कंपनी ने जुलाई महीने के लिए इस कार को 45,000 रुपये तक सस्ता कर दिया है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं स्विफ्ट के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।डिजाइन और फीचर्स नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट का लुक काफी स्पोर्टी और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में नई ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और बूमरैंग-शेप के डीआरएल (DRLs) दिए ...