नई दिल्ली, अगस्त 6 -- भारतीय मार्केट में वैन सेगमेंट की बात आते ही मारुति ईको का नाम सबसे पहले आता है। बता दें कि इसे वैन सेगमेंट की सबसे सस्ती 7-सीटर भी कहा जाता है। बिक्री के लिहाज से भी यह अपने सेगमेंट की टॉपर कार है। बता दें कि बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में इसे 13,896 लोगों ने खरीदा था। अब इस कार पर अगस्त महीने में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इस दौरान आप मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) खरीदने पर अधिकत 37,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।कुछ ऐसी है डिजाइन मारुति सुजुकी ईको टूर वी का केबिन काफी ऊंचा और बड़ा है, जिसमें पैसेंजर्स के लिए शानदार हेडरूम और लेगरूम मिलता है। फीचर्स की बात करें तो टूर वी में एक मॉडर्न डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्युअल-टोन इंटीरियर थीम, फ्र...