लखनऊ, अगस्त 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। जून में राज्य सरकार को कर एव करेत्तर मदों में 3360 करोड़ रुपये ज्यादा मिलेंगे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के जुलाई माह में कुल 21754 करोड़ रुपये का राजस्व मिला जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के जुलाई में 18394 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था。 यह भी पढ़ें- जुलाई में रेलवे ने अर्जित की Rs.109.06 करोड़ की वाणिज्यिक आयवित्तीय वर्ष 2026-27 के कर राजस्व सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के जुलाई तक कर राजस्व की मदों में कुल 111010.17 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 82406.48 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। जुलाई में जीएसटी से 7821 करोड़ और वैट से 3268 करोड़ रुपये मिले। आबकारी से जुलाई में 5053 करोड़ रुपये, स्टाम्प तथा निबन्धन से 4237 करोड़ रुपये, परिवहन से ...