हरदोई, अप्रैल 4 -- हरदोई। इंडस्ट्रियल गैस की सप्लाई प्रभावित होने से संडीला औद्योगिक क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इंडस्ट्रियल गैस की बढ़ती कीमतों से लागत भी बढ़ रही है। ऐसे में यहां स्थापित औद्योगिक इकाइयों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी किसी संजीवनी से कम नहीं होगी। जिला प्रशासन ने संडीला औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध पीएनजी सप्लाई के निर्देश दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के तहत मुंडेर में स्थापित आपूर्ति टर्मिनल से जिला मुख्यालय होते हुए संडीला तक गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अब तक करीब 25.92 किलोमीटर लंबी 8 इंच की स्टील पाइपलाइन डाली जा चुकी है। वहीं, कुल 110 किलोमीटर नेटवर्क में से लगभग 80 किलोमीटर लाइन चार्ज हो चुकी है और शेष पर परीक्षण कार्य चल रहा है...