जुलाई में रेलवे ने अर्जित की Rs.109.06 करोड़ की वाणिज्यिक आय
आगरा, अगस्त 5 -- आगरा रेल मंडल ने जुलाई माह में यात्री परिवहन एवं वाणिज्यिक आय के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि जुलाई में आगरा रेल मंडल में 36 लाख लोगों ने यात्रा की। पिछले वर्ष जुलाई माह में 31 लाख लोगों ने यात्रा की थी। जुलाई 2026 में यात्री आय 64.92 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में आय 60.88 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार यात्री आय में लगभग 6.63 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। कोचिंग आय जुलाई 2026 में Rs.3.50 करोड़ रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 3.35 करोड़ रुपये थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.