जमशेदपुर, जुलाई 11 -- जमशेदपुर। पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 14, 18, 21, 25, 28 जुलाई और 1 अगस्त को टाटानगर होकर न आकर कटक, संबलपुर और झारसुगुड़ा होकर चलेगी। दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 15, 18, 22, 25, 29 जुलाई और 1 अगस्त को टाटानगर की बजाय सीनी और कांड्रा होकर चलेगी। इससे सैकड़ों यात्री भी परेशान होंगे। चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा यार्ड समेत अन्य स्टेशनों के पास 15 जुलाई से 2 अगस्त तक रेलवे लाइन ब्लॉक करेगा। इससे हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस, हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-राउरकेला मेमू, बरकाखाना-टाटानगर मेमू, आसनसोल-टाटानगर मेमू ट्रेनें 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 2 अगस्त को रद्द रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.